किर्गिस्तान : चीनी दूतावास में विस्फोट, 1 की मौत व 3 घायल (लीड-1)

बिश्केक, 30 अगस्त (आईएएनएस)। किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में मंगलवार को चीनी दूतावास में शक्तिशाली विस्फोट हुआ, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, एक कार दूतावास परिसर के गेट से टकराते हुए अंदर जा घुसी, जिसके बाद विस्फोट हुआ।

घायलों की पहचान व राष्ट्रीयता का अभी पता नहीं चल पाया है।

वहीं, आरटी न्यूज ने बताया कि विस्फोट में वाहन का चालक मारा गया।

स्थानीय ‘एकेआईप्रेस’ के अनुसार, किर्गिस्तान के सुरक्षा अधिकारियों ने विस्फोट को आतंकवादी हमला करार दिया गया है।

‘बीबीसी’ की रिपोर्ट के अनुसार, समाचार एजेंसी ने चीनी दूतावास के सुरक्षा प्रमुख के हवाले से बताया कि इस हमले में कोई दूतावासकर्मी हताहत नहीं हुआ है।

सोशल मीडिया पर जारी तस्वीरों में इमारत से धुआं निकलता नजर आ रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493