किर्लोस्कर ऑयल इंजन ने उच्च क्षमता वाले जेनसेट पेश किए

नई दिल्ली, 20 फरवरी (आईएएनएस)। किर्लोस्कर ऑयल इंजन लिमिटेड (केओईएल) ने सोमवार को यहां अपने नए उच्च शक्ति वाले जेनसेट को लांच किया, जो 750, 910 और 1010 केवीए की क्षमता वाले हैं।

कंपनी ने कहा कि केओईएल अकेला संस्थान है जो भारत में उत्पादों की विस्तृत रेंज की पेशकश करता है, जिनमें 2 केवीए से शुरू होकर 1010 केवीए तक के डीजी सेट हैं। कंपनी की बाजार हिस्सेदारी 33 प्रतिशत है।

केओईएल के संयुक्त प्रबंध निदेशक आरआर देशपांडे ने बताया, “केओईएल न सिर्फ ग्राहक संतुष्टि के लिए प्रतिबद्ध है बल्कि पृथ्वी को हरा-भरा रखने के लिए भी। हम लगातार ऐसी टेक्नालॉजी का खोज कर रहे हैं जिसमें यह नाजुक संतुलन है। केओईएल नई विस्तार योजनाओं पर भी साथ-साथ काम कर रही है और मजबूत अनुसंधान व विकास मंच तैयार कर रही है तथा अंतरराष्ट्रीय बाजार में पहुंच रही है।”

केओईएल ग्रीन जेनरेटर सेट की कार्यकुशलता और प्रदर्शन के बारे में बताते हुए कंपनी के उपाध्यक्ष और व्यापार प्रमुख संजीव ने बताया, “बिजली जाने की स्थिति में अहम ऑपरेशंस को चलाते रहने के लिए भरोसेमंद पावर बैकअप बेहद महत्वपूर्ण हो जाता है। 1010 केवीए का जेनरेटिंग सेट सुनिश्चित करेगा कि केओईएल हमारे ग्राहकों की बिजली की आवश्यकताओं की पूर्ति करता है और कई तरह के इस्तेमाल के लिए यह ग्राहकों का सबसे पसंदीदा विकल्प बनता है।”

नए जेनरेटर सेट देश में ही विकसित डीवी सीरीज इंजन प्लेटफॉर्म पर स्थापित किए गए हैं। ये नए उत्पाद आकार में छोटे हैं, ईंधन कुशलता के लिहाज से अच्छे हैं, रखरखाव की लागत कम है और आसान रिमोट मॉनिटरिंग कंट्रोल के साथ मिलते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493