किर्लोस्कर ब्रदर्स ने विश्वासघात मामले की जांच शुरू की

चेन्नई, 27 जुलाई (आईएएनएस)। पुणे की कंपनी किर्लोस्कर ब्रदर्स लिमिटेड ने सोमवार को कहा कि मौजूदा कारोबारी साल की प्रथम तिमाही में उसका शुद्ध लाभ 7.32 करोड़ रुपये रहा और उसने विश्वासघात के एक मामले की जांच शुरू की है।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज को दी गई नियामकीय सूचना में कंपनी ने कहा कि आलोच्य तिमाही में उसकी कुल आय 368.98 करोड़ रुपये रही, जबकि शुद्ध लाभ 7.32 करोड़ रुपये रहा।

एक साल पहले की समान अवधि में कुल आय 329.55 करोड़ रुपये थी, जबकि कंपनी को तब 19.85 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।

कंपनी ने कहा कि आलोच्य तिमाही में मानक संचालन प्रक्रिया में विचलन का एक मामला सामने आया है, जिसमें विश्वासघात, कर्तव्य की उपेक्षा या कर्तव्य के प्रति लापरवाही जैसी बात शामिल है।

नियामकीय सूचना में कंपनी ने कहा कि इस पर जांच जारी है। पूरी जांच के बाद कंपनी सख्त कार्रवाई करेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493