लॉस एंजेलिस, 1 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेत्री किर्स्टन डंस्ट का कहना है कि उन्होंने अपने मंगेतर जेसी प्लेमंस के साथ शादी की तारीख तय कर ली है। हालांकि उन्होंने तारीख का खुलासा नहीं किया है।
डंस्ट और फिल्म ‘फार्गो’ के उनके सह कलाकार जेसी ने जनवरी में सगाई की घोषणा की थी। इस जोड़े ने अपनी शादी की तारीख को पूरी तरह से गोपनीय बनाए रखा है।
डंस्ट ने ‘ईटीऑनलाइन डॉट कॉम’ को बताया, “हमने समय तय कर लिया है, लेकिन यह बेहद निजी है। मैं खुश हूं।”
इस जोड़े को पहली बार पिछले साल मई में कैलिफोर्निया की स्टूडियो सिटी में साथ देखा गया था। इससे एक महीने पहले ही डंस्ट गैरेट हेडलुंड के साथ अलग हुई थीं, जिनके साथ उनका चार सालों से संबंध था।
dharmpath.com dharmpath