किला बने बेंगलुरू एफसी की युवा टीम के कोच

बेंगलुरू, 13 जून (आईएएनएस)। आई-लीग के विजेता क्लब बेंगलुरू एफसी ने पश्चिम अफ्रीका फुटबाल संघ की अंडर-19 टीम को पूर्व कोच जॉन किला को अपनी युवा टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया है।

क्लब के द्वारा जारी किए गए बयान के अनुसार किला फुटबाल क्लब बेंगलुरू की अकादमी और युवा टीम की जिम्मेदारी संभालेंगे।

किला ने हॉलैंड, जापान और न्यूजीलैंड जैसे देशों में कोचिंग की कई जिम्मेदारियों को संभाला है। वह हाल ही में घाना की अंडर-19 टीम के मुख्य कोच थे। वह पश्चिम अफ्रीका फुटबाल अकादमी (डब्ल्यूएएफए) की अंडर-17, अंडर-15, अंडर-13 टीम के संयोजक भी रह चुके हैं।

किला ने बयान में कहा, “मेरा लक्ष्य बेंगलुरु एफसी की युवा टीम को तैयार करना और उन्हें अपनी शीर्ष टीम में शामिल होने के लिए जरूरी गुण प्रदान करना है। मैं अपने वर्षो के अनुभव से काम की संरचना तैयार कर दोनों कोचों और युवा टीम के साथ काम करने को तैयार हूं।”

क्लब के मुख्य संचालन अधिकारी मुश्तफा घोष ने किला की नियुक्ति पर खुशी जाहिर की है।

उन्होंने कहा, “हम किला को अपने साथ जोड़ कर काफी खुश हैं। वह कई देशों में युवा कार्यक्रमों का सफल आयोजन करा चुके हैं। हमारा मानना है कि देश में फुटबाल की प्रचुर प्रतिभा मौजूद है और हम इस प्रतिभा की मदद करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं, ताकि वह एक फुटबाल खिलाड़ी और इंसान के तौर पर वह सब हासिल कर सकें जिसके वह हकदार हैं।”

किला के मार्गदर्शन में डब्ल्यूएएफए की अंडर-19 टीम को पहली श्रेणी में स्थान मिला था और वह अभी घाना प्रीमियर लीग में लगातार दूसरे साल खेल रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493