चेन्नई, 29 दिसंबर (आईएएनएस)। राम गोपाल वर्मा की आगामी बहुभाषी फिल्म ‘किलिंग वीरप्पन’ की रिलीज पर रोक की मांग को लेकर मद्रास उच्च न्यायालय में एक याचिका दायर की गई है। याचिकाकर्ता का दावा है कि फिल्म में कुख्यात चंदन तस्कर के संबंध में झूठी जानकारी दी गई है।
तमिलनाडु के सेलम शहर निवासी महिला याचिकाकर्ता पन्नीरसेल्वी ने अपने बयान में कहा, “फिल्म झूठी जानकारी से भरी पड़ी है और अगर तमिलनाडु में रिलीज हुई, तो राज्य की कानून-व्यवस्था में दिक्कत पैदा करेगी।”
फिल्म शुक्रवार को रिलीज होनी है। याचिकाकर्ता ने इसकी रिलीज पर अंतरिम रोक लगाने और केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) के क्षेत्रीय कार्यालय से इसका ‘यू’ प्रमाणपत्र रद करने का अनुरोध भी किया है।
शिवराजकुमार, पारुल यादव, यग्ना शेट्टी व संदीप भारद्वाज अभिनीत ‘किलिंग वीरप्पन’ कन्नड़, तेलुगू, तमिल व हिंदी में रिलीज होनी है।
dharmpath.com dharmpath