‘किल बिल 3’ पर उमा से चर्चा कर रहे क्वेंटिन

लॉस एंजेलिस, 2 जनवरी (आईएएनएस)। फिल्म निर्देशक क्वेंटिन टारनटिनो ने कहा कि वह ‘किल बिल’ सीक्वल के तीसरे भाग के लिए उमा थरमन से बातचीत कर रहे हैं।

लोकप्रिय मार्शल ऑर्ट श्रृंखला ‘किल बिल’ को रिलीज हुए 11 साल बीत गए हैं। इसमें अभिनेत्री उमा थरमन मुख्य भूमिका में थीं।

वेबसाइट ‘वेराइटी डॉट कॉम’ ने टारनटिनो के हवाले से कहा, “मैं इसके लिए प्रतिबद्ध नहीं हूं, लेकिन मैं चौंकने वाला नहीं हूं कि दुल्हन की दोबारा उपस्थिति हो।”

उन्होंने कहा, “मैं इस बारे में उमा से बातचीत कर रहा हूं। मैं इसमें ऐसा कुछ इस्तेमाल कर रहा हूं जो इससे पहले मैंने नहीं किया।”

फिल्म ‘किल बिल वॉल – 1’ ने दुनियाभर में 18.09 करोड़ डॉलर की कमाई की थी। जबकि ‘किल बिल वॉल – 2’ ने 15.22 करोड़ डॉलर कमाए थे।

टारनटिनो ने ‘फिल्म किल बिल’ को अपनी दूरदर्शी फिल्म करार दिया है।

उनकी हालिया रिलीज फिल्म ‘द हेटफुल ऐट’ है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493