किवी गेंदबाज मिल्ने भारत दौरे पर नहीं कर सकेंगे गेंदबाजी

ऑकलैंड, 7 सितम्बर (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज एडम मिल्ने अगले महीने भारत की मेजबानी में होने वाली एकदिवसीय श्रृंखला में शायद गेंदबाजी न कर सकें।

किवी टीम 16 अक्टूबर से शुरू हो रही टेस्ट और अंतर्राष्ट्रीय एकदिवसीय मैचों की श्रृंखलाओं के लिए भारत दौरे पर रहेगी।

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में रॉयल चैलेंजर्स बैंग्लोर के लिए खेलने के दौरान 24 वर्षीय मिल्ने की कोहनी में चोट लग गई थी। इसके बाद वह टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे।

वेबसाइट ‘स्टफ डॉट को डॉट एनजेड’ ने बुधवार को न्यूजीलैंड के मुख्य चयनकर्ता गाविन लार्सन के हवाले से लिखा है, “मिल्ने का हाल ही में कोहनी का ऑपरेशन हुआ है। वह अब पूर्ण रूप से स्वस्थ हैं और भारत दौरे पर जा रहे हैं। हालांकि हम चाहते हैं कि वह भारत दौरे पर सिर्फ बल्लेबाजी करें। इसलिए वह बतौर बल्लेबाज भारत दौरे पर जाएंगे।”

उन्होंने कहा, “यह कहना शायद सही होगा कि उन्हें भारत दौरे पर टीम में शामिल होने में थोड़ा समय लगेगा।”

न्यूजीलैंड के हरफनमौला खिलाड़ी कोरी एंडरसन की किवी टीम में वापसी की उम्मीद है। एंडरसन पीठ की समस्या के चलते टीम से बाहर चल रहे थे, लेकिन भारत दौरे से उनकी वापसी की संभावनाएं हैं।

वह न्यूजीलैंड एकादश के खिलाफ तीन एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला में इमर्जिग प्लेयर एकादश टीम का हिस्सा होंगे।

लार्सन ने कहा, “हम कोरी पर दूसरों की तरह ही नजर रखेंगे और इन मैचों में देखेंगे की वह किस तरह खेलते हैं। हम उनकी गेंदबाजी पर विशेष ध्यान देंगे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493