किशोर कंगारुओं से कराना चाहता था आतंकी हमला

19 साल के सेवडेट रैमडन बेसिम नाम का यह किशोर दक्षिणपूर्वी मेलबर्न के हलाम का रहने वाला है। गुरुवार को मेलबर्न न्यायालय में इस किशोर के मामले की सुनवाई हुई। किशोर पर आतंकी हमले की साजिश रचने के चार आरोप लगे हैं।

आरोप है कि बेसिम ने अदालत में कहा, “दरवाजे पर खड़े कुत्तों से वह हमेशा लड़ने के लिए तैयार है।” उसका तात्पर्य विदेशी लोगों से था।

उसने लिखा है, “मैं कुछ पुलिस वालों को बाहर निकालने के लिए बेताब हूं, मैं उन लोगों से मिलने वाला था और उनके सिर भी कलम करने वाला था।”

वहीं अभियोजन पक्ष द्वारा दी गई दलील के अनुसार, पुलिस ने बेसिम पर आरोप लगाया है कि उसने पिछले साल कुछ विदेशी लोगों से संपर्क किया था। इसी दौरान बेसिम को कंगारू के शरीर में विस्फोट लपेटकर आंतकी हमला कराने का विचार आया था।

बेसिम पर आरोप है कि उसने पिछले साल ‘एंजेक डे’ के मौके पर आतंकी हमले की योजना बनाई थी। बेसिम को पिछले साल 18 अप्रैल को मेलबर्न के साउथईस्ट से चाकू और तलवारों के साथ हिरासत में लिया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493