किशोर दा पर कई लोग फिल्म बनाना चाहते हैं : निखिल

मुंबई, 26 जुलाई (आईएएनएस)। फिल्म निर्देशक निखिल आडवाणी का कहना है कि दिवंगत गायक किशोर कुमार की जीवनी पर कई सारे फिल्मकार फिल्म बनाना चाहते हैं। फिल्म निर्देशक अनुराग बासु भी किशोर कुमार की जीवनी पर फिल्म बना रहे हैं।

निखिल ने यहां एक मराठी फिल्म की स्क्रीनिंग के मौके पर कहा, “मैं हमेशा से इस विचार पर काम करना चाहता था, जो पहले से ही कई फिल्मकारों के दिमाग में है-किशोर कुमार की जीवनी पर फिल्म बनाना। किशोर कुमार हमारे देश के रचनात्मक कलाकारों में भी अपवाद थे, जिनकी जीवनी पर फिल्म बनाना सचमुच रोमांचक होगा।”

बासु की फिल्म की शूटिंग हालांकि अभी शुरू नहीं हुई है, लेकिन वह फिल्म की कहानी के साथ तैयार हैं। उन्होंने तो यहां तक कह दिया है कि रणबीर के दूसरी परियोजनाओं में व्यस्त रहने के कारण फिल्म शुरू होने में हो रही देर उन्हें बेचैन कर रही है।

खबरों के मुताबिक, किशोर कुमार का परिवार उनकी जीवनी पर फिल्म बनाने की बात को लेकर पहले संशय में था, लेकिन उनकी तरफ से भी अब सहमति मिल गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493