किसानों के गेहूँ का एक-एक दाना खरीदा जायेगा

भोपाल:मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि किसानों द्वारा उत्पादित गहूँ का एक-एक दाना खरीदा जायेगा। उन्होंने धान का विक्रय तेजी से करने और धान की मिलिंग के संबंध में भी अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज मंत्रालय में रबी उपार्जन एवं भंडारित धान का निस्तारण एवं मिलिंग की समीक्षा कर रहे थे। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री बिसाहूलाल सिंह, सहकारिता एवं लोक सेवा प्रबंधन मंत्री श्री अरविंद सिंह भदौरिया, मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस तथा अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि गेहूँ खरीदी के लिए व्यवस्थाओं में कोई कमी नहीं रहे। भंडारण के लिए गोदामों की व्यवस्था कर ली जाये। उन्होंने कहा कि गेहूँ के निर्यात को बढ़ावा दिया जाये। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि रबी पंजीयन 2022-23 के नवीन प्रावधानों को ध्यान में रखकर गेहूँ का उपार्जन करें। उन्होंने कहा कि देश में मध्यप्रदेश के गेहूँ की अपनी अलग पहचान है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि गेहूँ उपार्जन केन्द्रों पर बायोमेट्रिक सत्यापन से पंजीयन की व्यवस्था है। साथ ही पंजीयन में नॉमिनी की भी व्यवस्था की गई है। आधार विहीन, वृद्ध एवं शारीरिक रूप से असक्षम किसानों के पंजीयन की भी व्यवस्था की गई है। नवीन व्यवस्था में एस.एम.एस. के स्थान पर स्लॉट बुकिंग का प्रावधान किया गया है।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493