किसानों के लिए जैविक उत्पाद ‘कायाकल्प’ लांच

नई दिल्ली, 23 मई (आईएएनएस)। इंसेक्टीसाइड्स (इंडिया) लिमिटेड ने मंगलवार को जैविक उत्पाद ‘कायाकल्प’ लांच किया, जो मिट्टी की उर्वरकता बढ़ाएगा। यह उत्पाद मिट्टी की जैविक क्षमता को बेहतर बनाने के लिए एक प्राकृतिक उत्प्रेरक के रूप में काम करता है। इसके पोषक तत्वों को मजबूत करता है, जिससे कि भारतीय किसानों को बेहतर उत्पादन करने में मदद मिलेगी। यह उत्पाद नेशनल सेंटर ऑफ ऑर्गेनिक फार्मिग द्वारा अनुमोदित है।

कंपनी के प्रबंध निदेशक राजेश अग्रवाल ने कहा, “आईआईएल में हमारा प्रयास हमेशा ऐसे अनुसंधानों के लिए शोध और नवीनता तलाश करना है जो किसानों को कृषि उत्पादकता की चुनौतियों का सामना करने में मदद करते हैं। मृदा क्षरण और क्रमिक रूप से घटती मिट्टी की उर्वरता निश्चित रूप से किसानों के लिए सबसे बड़ी परेशानियों में से एक है। हम कायाकल्प के साथ किसानों को एक ऐसे उपकरण से लैस करने में सक्षम होंगे जो उनकी मिट्टी की उर्वरकता बढ़ा सकें।”

कंपनी के ब्रांड एंबेस्डर सुनील शेट्टी ने कहा, “आईआईएल ने अपने उत्पाद पोर्टफोलियो को बढ़ावा देने और एक सु²ढ़ कृषि समाधान प्रदान करने का प्रयास किया है जो न केवल भारतीय किसानों के लिए उत्पादों की एक विस्तृत श्रृंखला का उत्पादन करता है, बल्कि उन्हें अपने कृषि प्रथाओं को सुधारने में भी मदद करता है। मुझे यकीन है कि नया उत्पाद किसानों के बीच कंपनी के विश्वास को और बढ़ावा देगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493