किसी एक विश्व कप के सबसे सफल कीवी गेंदबाज बने बाउल्ट

अॉकलैंड, 24 मार्च (आईएएनएस)। ट्रेंट बाउल्ट विश्व कप में नई ऊंचाई हासिल करते हुए इसके किसी एक संस्करण में सबसे अधिक विकेट हासिल करने वाले कीवी गेंदबाज बन गए हैं।

बाउल्ट ने ई़डन पार्क मैदान पर दक्षिण अफ्रीका के साथ खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले के दौरान क्विंटन डे कॉक का विके हासिल करते ही यह मुकाम हासिल किया।

बाउल्ट ने अब तक इस विश्व कप में 21 विकेट हासिल किए हैं और वह विश्व कप के किसी एक संस्करण में सबसे अधिक 20 विकेट हासिल करने वाले ज्यौफ एलॉट से अगो निकल गए हैं।

एलॉट ने 1999 विश्व कप में नौ मैचों में 16.25 के औसत से 20 विकेट लिए थे। एलॉट ने दो मौकों पर चार विकेट चटकाए थे। 37 रन पर चार विकेट उनका श्रेष्ठ प्रदर्शन था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493