किसी को डेट नहीं कर रहे फरहान

मुंबई, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेता फिल्मकार फरहान अख्तर का पत्नी अधुना से तलाक के बाद कई सह-कलाकारों के साथ नाम जोड़ा जा चुका है, लेकिन उन्होंने डेटिंग की सभी अफवाहों का खंडन करते हुए कहा कि ये सब कहानियां गढ़ी जा रही हैं।

उन्होंने कहा, “यहां कई गलत कहानियां हैं, जो मुझे नहीं पता कहां से शुरू होती हैं। ऐसी मनगढं़त किस्से मुझे हैरान नहीं करते।”

‘रॉक ऑन’ के अभिनेता ने सभी से अनुरोध किया है कि उनके निजी जीवन को लेकर अटकलें लगाना बंद करें।

उन्होंने कहा, “जो अफवाहें उड़ा रहे हैं उनसे मैं गंभीरता से अनुरोध करता हूं कि वे ऐसा करना बंद करें।”

फरहान आगामी फिल्म ‘रॉक ऑन 2’ में दिखाई देंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493