किसी खास सौंदर्य उत्पाद की दीवानी नहीं हैं काइली मिनॉग

लॉस एंजेलिस, 7 फरवरी (आईएएनएस)। गायिका काइली मिनॉग किसी विशेष सौंदर्य उत्पाद की दीवानी नहीं हैं, लेकिन वह दिन में दो बार क्लींजिंग जरूर करती हैं।

हाल ही में जोशुआ सास से अलग हुईं अभिनेत्री हर सुबह व शाम को अपनी सुंदरता पर थोड़ा ध्यान जरूर देती हैं।

मिनॉग ने वेबसाइट ‘एक्सप्रेस डॉट को डॉट यूके’ से कहा, “मुझे जो भी सौंदर्य उत्पाद मिलता है, मैं उसका इस्तेमाल करती हूं, मैं किसी विशेष सौंदर्य उत्पाद की दीवानी नहीं हूं। मेरे सौंदर्य देखभाल का महत्वपूर्ण हिस्सा चेहरे को सुबह और रात को धुलना है और मुझे लगता है कि कपड़े से चेहरे को पोंछने से चेहरा सौम्य रूप से साफ होता है।”

मिनॉग (48) को सौंदर्य से संबंधित सुझाव पसंद हैं, लेकिन वह बिना मेकअप के प्राकृतिक खूबसूरती के साथ तरोताजा महसूस करना पसंद करती हैं।

गायिका कहती हैं, “मुझे मेकअप करना पसंद है। इस मामले मैं आम लड़कियों की तरह ही हूं। मैं हमेशा अपने मेकअप आर्टिस्ट से सौंदर्य उत्पाद के बारे में जानने की कोशिश करती हूं और सुझाव लेती रहती हूं, लेकिन मुझे बगैर मेकअप के रहना भी बेहद पसंद है। कंसर्ट या शो के बाद मेकअप हटाने पर बेहतर महसूस करती हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493