किसी खोजी काम की तरह है अभिनय : राधिका आप्टे

मुंबई, 16 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेत्री राधिका आप्टे का कहना है कि अभिनय एक खोजी काम की तरह होता है क्योंकि यह जिंदगी में कई चीजों के बारे में जानने में मदद करता है।

राधिका ने आगामी फिल्म ‘बॉम्बैरिया’ के प्रचार के दौरान मंगलवार को यहां मीडिया से बात की।

अभिनेत्री ने कहा, “मैं हमेशा दिलचस्प और प्रेरित करने वाले प्रोजेक्ट को चुनती हूं। एक तरह से यह किसी खोजी काम की तरह होता है क्योंकि अभिनय के दौरान हमें जिंदगी में बहुत कुछ जानने को मिलता है, इसलिए मुझे फिल्मों के सेट पर होना सच में पसंद है।”

‘बॉम्बैरिया’ में राधिका आप्टे मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में सिद्धांत कपूर, अक्षय ओबेरॉय, आदिल हुसैन, शिल्पा शुक्ला और रवि किशन जैसे कलाकार भी हैं।

फिल्म का निर्देशन पिया सुकन्या ने किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493