किसी भी तरह का प्रोत्साहन मेरे लिए बेहद खास है : जान्हवी कपूर

मुंबई, 12 दिसम्बर (आईएएनएस)। हिंदी फिल्म ‘धड़क’ के साथ अपने करियर की शुरुआत करने वालीं अभिनेत्री जान्हवी कपूर का कहना है कि किसी भी तरह का प्रोत्साहन उनके लिए बेहद मायने रखता है।

मुंबई, 12 दिसम्बर (आईएएनएस)। हिंदी फिल्म ‘धड़क’ के साथ अपने करियर की शुरुआत करने वालीं अभिनेत्री जान्हवी कपूर का कहना है कि किसी भी तरह का प्रोत्साहन उनके लिए बेहद मायने रखता है।

जान्हवी ने मंगलवार को नॉर्वेजिया के वाणिज्य दूतावास द्वारा ‘शूटिंग स्टार ऑफ द ईयर’ के पुरस्कार से सम्मानित किए जाने के संवाददाताओं से बातचीत की। उनके साथ पिता बोनी कपूर भी थे।

पुरस्कार प्राप्त करने के बाद जान्हवी ने अपनी भावनाएं साझा करते हुए कहा, “इस वक्त यहां खड़े होकर मैं बहुत खुश हूं। यह बेहद सम्मान की बात है। किसी भी तरह का पुरस्कार और खास तौर पर यह पुरस्कार मेरे लिए बहुत मायने रखता है। किसी भी तरह का प्रोत्साहन मेरे लिए अहम है। मैं दर्शकों की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए हमेशा कड़ी मेहनत करती रहूंगी।”

वहीं बेटी को पुरस्कार मिलने से रोमांचित पिता बोनी कपूर ने कहा, “मैं बहुत खुश हूं कि मेरी बेटी जान्हवी को नॉर्वेजिया द्वारा साल के उभरते कलाकार के तौर पर सम्मानित किया गया है। जब भी मेरा बेटा या बेटी, इस तरह सराहे जाते हैं, मुझे एक पिता के तौर पर बेहद गर्व महसूस होता है।”

जान्हवी की अगली फिल्म करण द्वारा निर्देशित ‘तख्त’ है। इसमें रणवीर सिंह, करीना कपूर खान, आलिया भट्ट, विक्की कौशल, अनिल कपूर और भूमिका पेडनेकर जैसे सितारे प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493