किसी भी महत्वाकांक्षी क्लब का कोच बनना चाहूंगा : गिग्स

मैनचेस्टर, 19 जुलाई (आईएएनएस)। मैनचेस्टर युनाइटेड के दिग्गज रेयान गिग्स ने इस ओर इशारा किया है कि वह जीत की महत्वकांक्षा रखने वाले किसी भी क्लब का कोच के तौर पर मार्गदर्शन करना चाहेंगे।

पिछले ग्रीष्मकालीन सत्र में सहायक कोच के रूप में युनाइटेड से अलग होने वाले 43 वर्षीय गिग्स किसी अन्य क्लब में मुख्य कोच के तौर पर नियुक्त हो सकते हैं।

गिग्स का कहना है कि वह किसी निचले स्तर के क्लब के कोच पद की जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार हैं, अगर वह क्लब सफलता हासिल करने के लिए महत्वाकांक्षी है।

‘इंडिपेंडेंट’ में दिए गए बयान के अनुसार, गिग्स ने कहा, “मैंने हमेशा यह बनाए रखा है कि मेरे लिए किसी प्रीमियर लीग क्लब का कोच बनना ही जरूरी नहीं। मैं इससे भी निचले, लेकिन अच्छे क्लब का कोच बनना चाहूंगा। हालांकि, उस क्लब में जीत की महत्वकांक्षा होनी चाहिए।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493