किसी से प्रेरणा नहीं लेता हूं : राहुल सुधीर

मुंबई, 9 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेता राहुल सुधीर आगामी शो ‘राजा बेटा’ के साथ छोटे पर्दे पर अपनी शुरुआत करने जा रहे हैं। उनका कहना है कि वह भले ही उद्योग में नए हैं लेकिन वह लोगों या उनके कामों से प्रेरणा नहीं लेते।

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लोकप्रिय युवा अभिनेता इस शो में स्त्री रोग विशेषज्ञ की भूमिका में नजर आएंगे जिसका प्रसारण 15 जनवरी से जी टीवी पर होगा।

यह पूछे जाने पर कि क्या उन्होंने अपनी भूमिका के साथ न्याय करने के लिए किसी से प्रेरणा ली है? इस पर राहुल ने आईएएनएस को बताया, “मैं किसी से प्रेरणा नहीं लेता। मैं इसे अपने तरीके से करता हूं और एकमात्र यही कारण है कि मैं यहां हूं।”

उन्होंने कहा, “अगर आपको मौका मिल रहा है तो किसी और के काम की नकल क्यूं करें? लेकिन हां मैंने इसके लिए काफी तैयारी की है।”

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493