‘किस्सा’ कुशल निर्देशन वाली फिल्म : शबाना

मुंबई, 21 फरवरी (आईएएनएस)। जानीमानी अदाकारा और समाजिक कार्यकर्ता शबाना आजमी ने भारत विभाजन के बाद एक सिख परिवार के जीवन की कहानी पर आधारित पंजाबी फिल्म ‘किस्सा’ की खूब प्रशंसा की है। उन्होंने कहा कि फिल्म में देश विभाजन के बाद फैली अशांति की सच्ची स्थिति को संयमित ढंग से दिखाया गया है।

शबाना ने शुक्रवार को ट्विटर पर लिखा, “अनूप सिंह का निर्देशन कुशल और संयमित है।”

शबाना फिल्म के कलाकारों के अभिनय की भी तारीफ की।

उन्होंने लिखा, “इरफान खान असाधारण अभिनेता हैं। टिस्का चोपड़ा, तिलोतमा शोम, रसिका दुग्गल ने बेहतर काम किया है।”

‘किस्सा’ में इरफान, सरदार अंबर सिंह की भूमिका में हैं, जो अपनी पत्नी (टिस्का) और तीन बेटियों के साथ सीमापार जाता है। यह फिल्म शुक्रवार को प्रदर्शित हो गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493