कीकू शारदा के समर्थन में उतरा बॉलीवुड

मुंबई, 14 जनवरी (आईएएनएस)। ऋषि कपूर, बोमन ईरानी, अनुराग कश्यप और सोनाक्षी सिन्हा जैसी बॉलीवुड हस्तियों ने हरियाणा पुलिस द्वारा कीकू शारदा की गिरफ्तारी को निंदनीय करार दिया।

लोकप्रिय टीवी शो ‘कॉमेडी नाइट्स विद् कपिल’ की पलक यानी कीकू को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। बुधवार को उन्हें हरियाणा की कैथल जिला अदालत ने 1 लाख रुपये के मुचलके बांड पर रिहा कर दिया।

हालांकि उन्हें हरियाणा पुलिस द्वारा दोबारा गिरफ्तार किया गया।

कीकू पर आरोप है कि उन्होंने डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम की मूवी ‘एमएसजी-2ज’ के एक सीन पर कॉमेडी एक्ट पेश किया था।

वहीं उनकी गिरफ्तारी पर कुछ सितारों ने ट्वीट किया।

ऋषि कपूर : इस तस्वीर को देखो (गुरमीत राम रहीम सिंह की)। मैं फिल्म में इस रॉकस्टार का किरदार निभाना चाहता हूं। देखता हूं कि कौन मुझे सलाखों के पीछे डालता है। कीकू जाओ।

ट्विंकल खन्ना : एक देश जहां हास्य को छोड़कर सभी धार्मिक है।

बोमन ईरान : पहली चीज, अगर कोई व्यक्ति गंभीरता से माफी मांग रहा है तो उसे दुख से दूर रखें।

अनुराग कश्यप : गुरमीत राम रहीम किसी की संवेदनशीलता का अपमान नहीं करते, जो एमएसजी फिल्मों के साथ छठी कक्षा पास करने वाले है। उन्हें गिरफ्तार क्यों नहीं किया जाता? अगर वह सचमुच ‘इंसान’ हैं तो उन्हें मानवता साबित करनी चाहिए। यह गलत है कि हास्य कलाकार को गिरफ्तार किया गया है।

सोनाक्षी सिन्हा : कोई भगवान की नकल करता है तो कुछ नहीं। कीकू ने किसी की नकल की तो उसे गिरफ्तार कर लिया। यह गलत है, क्योंकि सभी स्तरों पर यह मजाक नहीं है।

सोनू सूद : जागो भारत। यह 2016 है। भाई कीकू शारदा हम आपके साथ हैं।

राजन महाजन : आश्रम का गवाह मार दिया गया या लापता हुआ। राम रहीम ने मनीलॉड्रिंग के लिए फिल्मों का इस्तेमाल किया है, उन्हें गिरफ्तार किया जाए।

सोफी चौधरी : यह पागल है! हम वास्तव में अपने आप पर हंसने की क्षमता खो रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493