डबलिन, 7 मार्च (आईएएनएस)। आयरलैंड के गायक कीथ डफी पर डबलिन स्थित एक नाइटक्लब में कथित तौर पर छह व्यक्तियों ने हमला किया। हमलावरों ने पहले कीथ की पत्नी लीसा के साथ अभद्र व्यवहार किया, जिसका विरोध करने पर उन्होंने कीथ के साथ झड़प की।
‘डेलीमेल डॉट को डॉट यूके’ की रिपोर्ट के अनुसार, डफी ने बताया कि उन पर छह युवकों के एक समूह ने लिली बोरडेलो नाइटक्लब में 5 मार्च को हमला किया।
एक सूत्र ने घटना के बारे में बताया, “इन युवकों का कीथ के साथ विवाद हुआ।”
सूत्र के अनुसार, यह विवाद युवकों द्वारा लीसा के साथ अभद्रता करने के बाद शुरू हुआ।
सूत्र ने बताया, “लीसा इन युवकों के बर्ताव से दुखी थीं। वह मेरे कीथ के पास आईं, जिसके बाद सभी छह युवकों ने उन्हें क्लब के अंदर घेर लिया।”
dharmpath.com dharmpath