कीनू रीव्स ने ‘बिल एंड टेड’ की सीक्वल बनने के संकेत दिए

लॉस एंजेलिस, 31 मार्च (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेताओं कीनू रीव्स और एलेक्स विंटर ने ‘बिल एंड टेड’ का सीक्वल बनने के संकेत दिए हैं। दोनों ने 30 साल पहले ‘बिल एंड टेड्स एक्सीलेंट एडवेंचर’ और ‘बिल एंड टेड्स बोगस एडवेंचर’ में काम किया था।

वेबसाइट ‘ईडब्ल्यू डॉट कॉम’ के मुताबिक, दोनों फिल्मी सितारों ने एक साक्षात्कार में कहा कि वे तीसरी फिल्म ‘बिल एंड टेड फेस द म्यूजिक’ को बनाने के करीब हैं।

फिल्म की पटकथा को मूल पटकथा लेखक एड सोलोमोन और क्रिस माथेसन लिखेंगे।

रीव्स ने कहा कि वे 10 सालों से पटकथा पर काम करने की कोशिश कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, “क्रिस और एड 2007 में यह विचार लेकर आए और यह बहुत अच्छा लगा था।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493