नई दिल्ली, 22 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेत्री कीर्ति सेनन का कहना है कि महिलाओं के लिए अनचाहे वालों को हटाना आसान हो सकता है बशर्ते वे सही तरीके अपनाएं।
कीर्ति ने एक बयान में कहा, “मेरा मानना है कि बालों को हटाने का सबसे अच्छा तरीका शेविंग है, क्योंकि यह काफी सुविधाजनक तरीका है। अच्छा परिणाम पाने के लिए महिलाओं को अनचाहे बालों को हटाने के लिए सही तरीके का पता होना जरूरी है।”
अभिनेत्री ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत फिल्म ‘हिरोपंती’ से की, जिसमें वह टाइगर श्राफ के साथ थीं। शुक्रवार को यहां जिलेट वीनस द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने शेविंग पर चर्चा की, जहां सौंदर्य चिकित्सक रश्मि शेट्टी और मेकअप कलाकार नम्रता सोनी भी मौजूद थीं।
रश्मि शेट्टी ने कहा, “कई लोगों का मानना है कि शेविंग से त्वचा काली हो जाती है और बाल मोटे हो जाते हैं और जल्दी बढ़ते हैं, इसी कारणसे वे शेविंग से बचती हैं। हालांकि बालों की वृद्धि अनुवांशिक और हार्मोन संबंधित कारणों से निर्धारित होती है।”
सोनी ने कहा, “शेविंग त्वचा को स्वस्थ बनाती है और नरम चमकदार रखती है।”
इस सत्र के दौरान दर्शकों और पैनल सदस्यों के बीच चर्चा भी हुई, और लोगों ने अपने निजी अनुभव साझा किए।
dharmpath.com dharmpath