कुंभकर्ण के वेश में विधानसभा पहुंचे कांग्रेस विधायक

भोपाल-मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र का आज सातवां दिन है। विपक्षी विधायक हर दिन अनोखे तरीके से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। गुरुवार को विधानसभा परिसर में गांधी प्रतिमा के पास कांग्रेस विधायकों ने गुरुवार को कुंभकर्ण के वेश में विरोध प्रदर्शन किया। महिदपुर से कांग्रेस विधायक दिनेश जैन बोस कुंभकरण के गेटअप में विधानसभा पहुंचे थे। उन्होंने सड़क पर लेटकर सरकार पर परिवहन घोटाले, बेरोजगारी औ किसानों के मुद्दे पर चुप्पी साधने का आरोप लगाया। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और कांग्रेस के विधायकों ने पुंगी बजाकर उन्हें उठाने की कोशिश की।

महिदपुर से कांग्रेस विधायक दिनेश जैन बोस कुंभकरण के गेटअप में जमीन पर लेटे हुए थे। अपने कपड़े पर उन्होंने मध्य प्रदेश सरकार लिखा रखा था और परिवहन घोटाला, नल जल योजना घोटाला, महिला अत्यचार, किसानों की समस्या की पर्ची चस्पा कर रखी थी। कुम्भकर्ण बने कांग्रेस विधायक को सभी विधायकों ने भोपूं बजाकर जगाया और नुक्कड़ नाटक भी किया।

नेता प्रतिपक्ष ने भोंपू बजाकर कुम्भकर्ण को जगा कर पूछा कि आप तो सरकार हैं, क्यों सो रहे हैं? इसपर कुंभगकर्ण (दिनेश जैन) ने कहा कि मैं सरकार हूं, मैं कुछ भी कर सकता हूं, जितना ज्यादा भ्रष्टाचार होगा, मुझे उतना मज़ा आएगा। इसके बाद एक बार फिर से कुम्भकर्ण ने ठहाके लगाते हुए कहा कि मैं सरकार हूं।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493