नई दिल्ली, 22 जून (आईएएनएस)। बर्लिनाले में दो पुरस्कार जीत चुकीं नागेश कुकुनूर की चर्चित फिल्म ‘धनक’ पोलैंड में सिनेमा इन स्नीकर्स चिल्ड्रन्स फेस्टिवल में मुख्य श्रेणी ‘चिल्ड्रन्स फीचर फिल्म कांपिटीशन’ में सर्वश्रेष्ठ फिल्म के पुरस्कार से नवाजी गई।
पुरस्कार से खुश कुकुनूर का कहना है कि एक सुखद अनुभूति हो रही है, क्योंकि यह पुरस्कार दुनिया के अन्य हिस्से से मिली एक स्वीकृति है।
कुकुनूर ने आईएएनएस को बताया, “हम जब भी पुरस्कार जीतते हैं, तो हमें अच्छा महसूस होता है, क्योंकि यह दुनिया के दूसरे हिस्से की एक स्वीकृति है। हमने जब बर्लिन में पुरस्कार जीता, तो यह सच में बहुत संतुष्टिदायक था कि मेरी सोच एक अच्छे और सुखद अंत तक पहुंच गई है। यह एक नई शुरुआत को दर्शाती है।”
एक बयान में कहा गया है कि मनीष मुंद्रा, कुकुनूर और एलाहे हिप्तूला द्वारा सह-निर्मित ‘धनक’ को यह पुरस्कार रविवार को दिया गया। सिनेमा इन स्नीकर्स चिल्ड्रन्स फेस्टिवल का आयोजन 13 से 21 जून तक हुआ।
dharmpath.com dharmpath