कुछ नए, रोमांचक के साथ वापस आऊंगी : जेनिफर

मुंबई 24 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री जेनिफर विंगेट का शो ‘बेपनाह’ ऑफ एयर होने जा रहा है। ऐसे में अभिनेत्री ने अपने प्रशंसकों को भरोसा दिलाया है कि वह जल्द ही कुछ नए व रोमांचक चीजों के साथ ऑनस्क्रीन वापसी करेंगी।

जेनिफर ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “थोड़े विराम के बाद मैं कुछ नए और ज्यादा रोमांचक के साथ वापस आऊंगी इसलिए विनम्रता से आपसे सम्मान करने का अनुरोध करती हूं। हर अंत के बाद एक नई शुरुआत होती है। नए अवतार के लिए साथ बने रहें।”

उन्होंने कहा कि हर अच्छी चीज का समापन होता है और जल्द ही पसंदीदा शो ‘बेपनाह’ भी प्रसारित होना बंद हो जाएगा। अभिनेत्री ने कहा कि शो के प्रशंसकों के साथ-साथ वह भी दुखी हैं।

ऐसी खबरें आई हैं कि जेनिफर और उनके सह-कलाकार हर्षद चोपड़ा ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर शो को जारी रखने में दिलचस्पी नहीं दिखाई, जिसके चलते शो ऑफ एयर होने जा रहा है।

कलर्स के इस शो में नमिता दुबे, राजेश खट्टर और सेहबान अजीम भी हैं। यह मार्च में शुरू हुआ था।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493