‘कुड़िये नी’ के लिए अपारशक्ति ने दिया ताहिरा को धन्यवाद

मुंबई, 28 मई (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता अपारशक्ति खुराना ने ‘कुड़िये नी’ से एक गायक और संगीतकार के तौर पर अपना करियर शुरू किया है। इस म्यूजिक वीडियो के निर्देशन के लिए उन्होंने अपनी भाभी ताहिरा कश्यप का शुक्रिया अदा किया है।

यह पहली बार है जब ताहिरा और अपारशक्ति किसी म्यूजिक वीडियो के लिए साथ आए हैं। इसमें सरगुन मेहता भी हैं।

अपारशक्ति ने कहा, “भूषण सर के सहयोग के बिना यह संभव नहीं हो पाता। इसके पीछे और कई लोगों का साथ मिला जिनकी वजह से यह हो पाया है और उनके इस प्रयास के लिए मैं उनका शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। इस वीडियो के निर्देशन के लिए मैं अपनी भाभी ताहिरा कश्यप को भी धन्यवाद देना चाहता हूं।”

इस म्यूजिक वीडियो को टी-सीरीज ने प्रोड्यूस किया है और यह 31 मई को रिलीज होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493