कुणाल कोहली ने तेलुगू फिल्म की शूटिंग लंदन में शुरू की

लंदन, 29 मई (आईएएनएस)। फिल्मकार कुणाल कोहली ने लंदन में अपनी अगली फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। फिल्म तेलुगू भाषा में बनेगी। फिल्म का नाम अभी तय नहीं हुआ है।

हास्य और रोमांस से भरपूर इस फिल्म में अभिनेता संदीप किशन और अभिनेत्री तमन्ना भाटिया मुख्य भूमिका में हैं। कोहली ने ट्विटर के जरिए शूटिंग से संबंधित एक तस्वीर जारी की, जिसमें एक क्लैप बोर्ड बेड पर रखा हुआ है।

उन्होंने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, “आज लंदन में शूटिंग शुरू हो गई! एक तेलुगू रोमांटिक-कॉमेडी..तमन्ना..संदीप किशन। सचिन जोशी और अक्षय पुरी द्वारा निर्मित। निर्देशक कुणाल कोहली।”

तमन्ना ने भी निर्देशक के साथ अपनी तस्वीर साझा की। वह ड्रेसिंग टेबल के सामने स्कूल यूनिफॉर्म पहने बैठी हुई हैं।

उन्होंने लिखा, “सचिन जोशी, अक्षय पुरी निर्मित और कुणाल कोहली निर्देशित अपनी नई तेलुगू फिल्म की शूटिंग लंदन में संदीप किशन के साथ शुरू की। बहुत ज्यादा उत्साहित..।”

कोहली ने ‘मुझसे दोस्ती करोगे’, ‘हम तुम’ और ‘फना’ जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493