कुणाल, जिम्मी ने एनिमेशन फिल्म को दी आवाज

मुंबई, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेता कुणाल कपूर और जिम्मी शेरगिल ने एनिमेशन फिल्म ‘महायोद्धा रामा’ में राम और लक्ष्मण के किरदारों को अपनी आवाज दी है।

इस पर कुणाल ने कहा, “जिस तरह से निर्देशक वैद, राम के किरदार को दिखा रहे हैं, वह काफी दिलचस्प है। मुझे लगता है कि राम का किरदार बहुत दिलचस्प है और मुझे एनिमेशन पसंद है। इसलिए इसका हिस्सा बनना मजेदार है।”

लक्ष्मण की कहानियां सुनकर बड़े हुए जिम्मी के लिए उनकी आवाज बनना बेहद खास रहा। उन्होंने कहा, “इसका अनुभव बहुत अच्छा रहा। मैं इसके लिए बहुत खुश हूं।”

इसमें रामायण को नए तरीके से दिखाया गया है। फिल्म के गीत जावेद अख्तर ने लिखे हैं। संगीत आदेश श्रीवास्तव ने दिया है।

कोनटीलो पिक्च र्स द्वारा निर्मित फिल्म चार नवंबर को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493