‘सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स’ के अनुसार, अल-हसकाह प्रांत के अलिआह व तामर नगर में जांच नाकों के करीब शनिवार को दो कार बम विस्फोट में अस्सायिश बलों के पांच कुर्दिश सुरक्षा कर्मियों की मौत हो गई। बम विस्फोट को आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने अंजाम दिया।
वहीं, शनिवार को अल-हसकाह के कामिश्ली शहर के एक रेस्तरां और बेकरी में दो आत्मघाती हमलावरों के स्वयं को उड़ाने से तीन नागरिकों की मौत हो गई।
सरकारी समाचार एजेंसी ‘साना’ ने रेस्तरां व बेकरी बम धमाके में मरने वालों की संख्या पांच बताई और कहा कि इसमें अन्य 20 लोग घायल हो गए।
dharmpath.com dharmpath