कुवैत सिटी, 13 जून (आईएएनएस)। कुवैत शहर के एक उपनगर में एक भारतीय महिला की चाकू घोंप कर हत्या कर दी गई। महिला का पति लापता है।
अरब टाइम्स की रपट के अनुसार, एक सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि खतान इलाके में स्थित महिला के फ्लैट में उसके साथ रहने वाले व्यक्ति को घर के भीतर उसका शव मिला, जिसके बाद उसने गृह मंत्रालय को इसकी सूचना दी।
पुलिस ने बताया कि महिला का शव ‘खून से सना था और उस पर चाकू से वार के निशान थे।’ साथ ही पूरे घर में सामान बिखरा हुआ था।
पुलिस महिला के पति की तलाश कर रही है।
dharmpath.com dharmpath