कुशाग्र मस्तिष्क के लिए दूसरी भाषा जल्द सीखें

लंदन, 18 जनवरी (आईएएनएस)। दस साल की उम्र के बाद दूसरी भाषा की पढ़ाई व्यक्ति में मस्तिष्क के विकास के लिए महत्वपूर्ण होता है। यह जानकारी एक अध्ययन से सामने आई है।

यूनिवर्सिटी ऑफ केंट के स्कूल ऑफ साइकॉलॉजी के शोधकर्ताओं ने 30 साल की उम्र के 20 वैसे लोगों के मस्तिष्क स्कैन कर उसका विश्लेषण किया जो पिछले 13 महीनों से ब्रिटेन में रह रहे थे।

इन लोगों ने 10 साल की उम्र में अंग्रेजी को दूसरी भाषा के रूप में पढ़ना शुरू किया था।

विश्लेषण में 25 वैसे लोगों से उनकी तुलना की गई जो सिर्फ अंग्रेजी बोलते थे।

परिणाम यह देखने को मिला कि 10 साल की उम्र में अंग्रेजी पढ़ने वाले लोगों के मस्तिष्क के सफेद पदार्थ में सिर्फ अंग्रेजी बोलने वाले लोगों की अपेक्षा सुधार हुआ है।

यह सफेद हिस्सा भाषा को सीखने और शब्दार्थ विज्ञान की प्रक्रिया के लिए जवाबदेह होता है।

केंट स्कूल ऑफ साइकॉलॉजी के क्रिस्टोस प्लीयाटसिकास के नेतृत्व में किए गए अध्ययन के अनुसार, एक से अधिक भाषा का इस्तेमाल मस्तिष्क की संपूर्णता को बरकरार रखते हुए विशेष भाषा संबंधी मस्तिष्क की संरचना को लाभ पहुंचाता है और इसके साथ ही यह बढ़ती उम्र में स्मरण शक्ति को नुकसान से बचाता है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493