कुश्ती : कांस्य पदक के मैच में हारे बजरंग

लास वेगास, 12 सितम्बर (आईएएनएस)। भारतीय पहलवान बजरंग पुनिया यहां जारी विश्व चैम्पियनशिप के 61 किलोग्राम फ्रीस्टाइल वर्ग में कांस्य पदक मुकाबला हार गए।

बजरंग को यूक्रेन के वासिल शुपतार ने हराया। स्कोर 6-6 से टाई होने के बाद बजरंग को जजों के फैसले के बाद हार मिली।

21 साल के बजरंग ने रेपेज राउंड में अमेरिका के रीस हम्फरे को 6-0 से हराया था। इसके बाद वह 2015 में यूरोपीयन चैम्पियनशिप में रजत पदक जीतने वाले जार्जिया के बेका लोम्ताज को 13-6 से हराने में सफल रहे।

दो मुकाबले जीतने के बाद बजरंग को कांस्य पदक के लिए शुपतार को हराना था लेकिन दुर्भाग्य से वह मुकाबला जीत नहीं सके।

बजरंग को रेपेज राउंड में खेलने का मौका मंगोलिया के नोमान बैटफोल्ड के फाइनल में पहुंचने के बाद मिला था। बजरंग को पहले दौर में बैटफोल्ड के हाथों 0-10 से हार मिली थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493