कूगर नहीं कहलाना चाहतीं कैंपबेल

लॉस एंजेलिस, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। सुपरमॉडल नाओमी कैंपबेल का कहना है कि अमेरिकी टेलीविजन धारावाहिक ‘एंपायर’ में भूमिका निभाने के बावजूद वह कूगर (कम उम्र पुरुषों की तरफ आकर्षित होने वाली महिला) नहीं कहलाना चाहतीं।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, 44 वर्षीया कैंपबेल धारावाहिक ‘एंपायर’ में कैमिला मार्क्‍स नाम की फैशन डिजाइनर की भूमिका निभा रही हैं, जिसका प्रेमी हाकीम 20 साल का बांका जवान है।

कैंपबेल इस बात पर अड़ी हैं कि यह उनके लिए सामान्य बात नहीं है, क्योंकि अपने निजी जीवन में वह अपने से कम उम्र के पुरुषों को डेट नहीं करतीं।

उन्होंने कहा, “मेरा किरदार कामिला 40 साल के आसपास की महिला है और काफी युवा है। निजी जीवन में मैं कम उम्र के पुरुषों को डेट नहीं करती, इसलिए मेरे लिए यह स्वाभाविक नहीं है। हाकीम मेरे भाई से भी छोटा है। मुझे कूगर कहलाना पसंद नहीं। मैं लंदन से हूं और हमें यह शब्द सुनने की आदत नहीं है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493