कूपर से जल्द शादी करना चाहती हैं वाटरहाउस

लॉस एंजेलिस, 9 मार्च (आईएएनएस)। मॉडल और अभिनेत्री सुकी वाटरहाउस कथित तौर पर चाहती हैं कि उनके अभिनेता प्रेमी ब्रेडली कूपर जल्द उनके सामने शादी का प्रस्ताव रखें।

वेबसाइट ‘एसशोबिज डॉट कॉम’ के मुताबिक, एक सूत्र ने बताया कि 23 वर्षीया वाटर हाउस ने 40 वर्षीय कूपर के साथ मार्च 2013 में डेटिंग शुरू की थी और अब वह अपने रिश्ते को आगे बढ़ाते हुए इसे शादी तक ले जाना चाहती हैं।

‘यूएस वीकली’ पत्रिका के मुताबिक, सूत्र ने बताया, “वाटरहाउस उन्हें शादी पर विचार करने को कह रही हैं और कूपर शादी को लेकर रोमांचित होने लगे हैं।”

सूत्र ने कहा, “यह कूपर पर निर्भर है कि वह कब वाटरहाउस के सामने शादी का प्रस्ताव रखते हैं, लेकिन वाटरहाउस चाहती हैं कि यह जल्द हो।”

वाटरहाउस, कूपर के साथ अपने प्रेमसंबंध को लेकर काफी गंभीर हैं। वह कूपर की मां ग्लोरिया से काफी घुली-मिली हैं।

सूत्र ने बताया, “जब कूपर व्यस्त होते हैं, वे दोनों साथ घूमती-फिरती हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493