कृति की नृत्य शैली को मिली प्रशंसा

मुंबई, 3 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेत्री कृति सेनन को उनकी हालिया रिलीज फिल्म ‘दिलवाले’ के लिए काफी प्रशंसा मिल रही है।

अभिनेत्री ने कहा कि नृत्य उनके दिल के काफी करीब है और अपनी पहली मंच प्रस्तुति के बाद प्रशंसकों और शुभचिंतकों से मिली प्रतिक्रिया से वह काफी खुश हैं।

शाहरुख खान, कॉजोल जैसे बड़े सितारों की मौजूदगी के बाद भी ‘दिलवाले’ में अपनी खास पहचान बनाने वाली कृति ने पहली बार स्टार गिल्ड अवार्ड समारोह में प्रस्तुति दी। इस समारोह का प्रसारण शुक्रवार को किया गया।

कृति ने अपने बयान में कहा, “मुझे हमेशा से नृत्य काफी पसंद था और यह मंच पर मेरी पहली प्रस्तुति है। इसके लिए मैं काफी उत्साहित और डरी हुई भी थी। इसके प्रसारण के बाद मेरे दोस्तों और परिजनों ने फोन करके तारीफ की।”

फिल्म ‘हीरोपंती’ से बॉलीवुड में करियर की शुरुआत करने वाली कृति ने पुरस्कार समारोह में ‘आ रात भर’, ‘मनमा इमोशन जागे रे’, ‘अफगान जलेबी’ गानों पर प्रस्तुति दी।

सूत्र के अनुसार, दिल्ली से कृति का परिवार वाले, रिश्तेदार और दोस्त उन्हें फोन करके बधाई दे रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493