कृति ने सुशांत को ‘अमृतसर दा मुंडा’ बनाने में मदद की

मुंबई, 25 मई (आईएएनएस)। अभिनेत्री कृति सैनन ने आगामी फिल्म ‘राब्ता’ के सह-कलाकार सुशांत सिंह राजपूत को ‘अमृतसर दा मुंडा’ बनाने के लिए पंजाबी गीतों की प्लेलिस्ट तैयार कर उसे एक आईपोड में डालकर उन्हें भेंट की।

फिल्म की तैयारी के दौरान सुशांत ने साझा किया था कि वह पहली बार पंजाबी मुंडे की भूमिका में हैं।

इसी क्रम में उनकी सह-कलाकर ने उन्हें पंजाबी बॉलीवुड और लोक गीतों से भरा आइपॉड भेट किया।

कृति ने कहा, “मैं पंजाबी हूं और पंजाबी गीतों को पसंद करती हूं। मैंने अपनी पंजाबी प्लेलिस्ट से कुछ गीतों को शामिल कर इसे सुशांत को दिया। सोचा कि यह उन्हें ‘अमृतसर दा मुंडा’ बनाने में मदद करेगी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493