बुडापेस्ट, 12 जून (आईएएनएस)। कृति सेनन ने हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट में अपनी आगामी फिल्म ‘राब्ता’ की शूटिंग पूरी कर ली है।
कृति ने शनिवार को ट्विटर पर लिखा कि उन्हें बुडापेस्ट की याद सताएगी।
उन्होंने लिखा, “अलविदा बुडापेस्ट! तुम पिछले ढाई महीनों तक एक प्यारा घर बने रहे। तुम्हारी याद आएगी। सेंटीवाली फीलिंग। राबता।”
दिनेश विजान निर्देशित ‘राब्ता’ में सुशांत सिंह राजपूत भी हैं, जो जल्द ही आगामी बायोपिक ‘एम.एस. धौनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी की भूमिका में नजर आएंगे।
नीरज पांडे निर्देशित एवं फॉक्स स्टार स्टूडियोज निर्मित ‘एम.एस. धौनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ दो सितंबर को रिलीज होगी।
dharmpath.com dharmpath