कृति सैनन आंख दान करेंगी

नई दिल्ली, 14 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेत्री कृति सैनन ने अभिनेत्री ऐश्वर्य राय के नक्शेकदम पर चलते हुए अपनी आंखें दान करने का फैसला किया है।

कृति का कहना है कि इस खूबसूरत दुनिया को देखना एक वरदान है, इसलिए उन्होंने मरने के बाद अपनी आंखें दान करने का फैसला किया है।

ऐश्वर्य राय भी मृत्यु के बाद अपनी आंखें किसी जरूरतमंद को दान करने का ऐलान कर चुकी हैं। ऐश्वर्य के बाद अब कृति ने भी ऐसी ही इच्छा जताई है। कृति और लोगों को भी ऐसा करने के लिए प्रोत्साहित भी करती रहती हैं।

इस पर कृति ने कहा, “मैं पिछले कई वर्षो से ऐसा करने की इच्छा रख रही थी। मुझे लगता है कि इस खूबसूत दुनिया को देखना एक वरदान है। मुझे खुशी होगी यदि मेरी आंखें मेरे मरने के बाद किसी के जीवन में उजाला कर सकें। मुझे लगता है कि अधिक से अधिक लोगों को अपनी आंखें दान करनी चाहिए।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493