कृति सैनन बाटा की ब्रांड एंबेसडर

नई दिल्ली, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सैनन को बाटा इंडिया ने अपना ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है।

21 साल बाद फुटवियर ब्रांड ने किसी बॉलीवुड चेहरे को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है। इससे पहले रानी मुखर्जी इस ब्रांड का चेहरा रह चुकी हैं।

कृति ने एक बयान में कहा, “बाटा एक प्रतिष्ठित ब्रांड है और मैं बचपन से बाटा के जूतों की बड़ी प्रशंसक रही हूं। इसलिए जब बाटा ने अपने ब्रांड का चेहरा बनाने के लिए मुझसे बात की तो मैं काफी खुश हुई। और यह खुशी आश्चर्य में बदल गई जब मैंने स्टाइलिश और फैशनेबल संग्रह को देखा जिन्हें मुझे आज की महिलाओं के बीच रखना था।”

नए ब्रांड एंबेसडर के रूप में कृति ब्रांड के नवीनतम बाटा रेड लेबल फैशन संग्रह को, तथा अन्य श्रेणियों की प्रचार करती नजर आएंगी।

बाटा जूतों के संगठन के मुख्य विपणन अधिकारी थॉमस आर्चर बाटा ने कहा, “कृति की रचनात्मक प्रतिभा, स्टाइल और उनका नया ²ष्टिकोण बाटा के लिए एकदम सही है। हम कृति को भारत में बाटा का चेहरा बनने को लेकर बहुत उत्साहित हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493