कृषि प्रौद्योगिकी को मिलेगा ‘धानुका इनोवेटिव एग्रीकल्चर अवॉर्ड’

नई दिल्ली, 4 जनवरी (आईएएनएस)। एग्रोकेमिकल कंपनी धानुका एग्रीटेक लि. ने देश भर में प्रयोग में लाई जा रही इनोवेटिव कृषि प्रौद्योगिकियों को सम्मानित तथा प्रोत्साहित करने के लिए ‘धानुका इनोवेटिव एग्रीकल्चर अवॉर्ड’ (डीआईएए) के पहले संस्करण को शुरू करने की गुरुवार को घोषणा की है।

कंपनी ने कहा कि इस पुरस्कार के लिए नामांकन की प्रक्रिया गुरुवार से शुरू हो गई है और इस क्षेत्र में असाधारण योगदान करने वाले किसानों/डीलरों और कृषि संस्थानों/वैज्ञानिकों/केवीके (कृषि विज्ञान केंद्र) से 30 श्रेणियों में प्रविष्टियां आमंत्रित की गई हैं।

धानुका एग्रीटेक लि. के चेयरमैन आर. जी. अग्रवाल ने गुरुवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, “धानुका एग्रीटेक कृषक समुदाय की बेहतरी के लिए क्रांतिकारी विचारों और प्रथाओं को आगे लाने में हमेशा से अग्रणी रही है। धानुका इनोवेटिव एग्रीकल्चर अवॉर्ड हमारी ऐसी प्रथम पहल है जिसका उद्देश्य खेती के क्षेत्र में किए गए इनोवेशन को मान्यता प्रदान करना है। इस छोटी सी पहल के साथ हम अपने किसान भाइयों को आगे आने और फसल की उत्पादकता एवं किसानों की आय बढ़ाने की अपनी पद्धतियों को साझा करने के लिए प्रोत्साहित कर सकते हैं।”

उन्होंने कहा कि किसानों/शोध संस्थान के असाधारण प्रयासों को दिल्ली-एनसीआर में 22 मार्च को आयोजित होने वाले विश्व जल दिवस 2018 कॉन्फ्रेंस (डब्ल्यूडब्ल्यूडी) के दौरान सम्मानित किया जाएगा और उन्हें नकद पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे।

धानुका इनोवेटिव एग्रीकल्चर अवॉर्ड 2018 के निर्णायक मंडल में केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, इम्फाल के कुलपति पद्मभूषण प्रो. आर. बी. सिंह की अध्यक्षता में प्रतिष्ठित वैज्ञानिकों को शामिल किया गया है।

धानुका एग्रीटेक भारत की पांच शीर्ष एग्रोकेमिकल फॉमूर्लेशन कंपनी में से एक है। कंपनी ने दूसरी तिमाही में कारोबार में 11.40 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है। कंपनी ने पिछले साल दिसंबर में भारत भर में मिट्टी के स्वास्थ्य को प्राकृतिक तरीके से बढ़ाने के लिए नया उत्पाद – सुएलो (एसयूईएलओ) लांच किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493