‘कृष’ फ्रेंचाइजी पर काम करना अच्छा रहा : ऋतिक

मुंबई, 24 जून (आईएएनएस)। अभिनेता ऋतिक रोशन ने बताया कि ‘कृष’ फ्रेंचाइजी पर काम करना आश्चर्यजनक अनुभव रहा है। इसके साथ उन्हें लंबा रास्ता तय करने की उम्मीद है। उन्होंने 11 वर्ष पहले इसकी शुरुआत की थी।

वर्ष 2003 में रिलीज हुई फिल्म ‘कोई मिल गया’ से सुपरहीरो अवतार में नजर आए ऋतिक 2006 में ‘कृष’, फिर 2013 की फिल्म ‘कृष 3’ में दिखाई दिए और अब इसका चौथा भाग बन रहा है।

‘काबिल’ अभिनेता ने ट्विटर पर अपने प्रशंसकों और शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया और अपनी यात्रा को याद किया।

उन्होंने कहा, “यह अविश्वसनीय यात्रा रही। 11 वर्ष हो चुके हैं। ‘कृष’ को 11 वर्ष। प्यार के लिए धन्यवाद।”

खबर है कि अभिनेता एक बायोपिक में गणितज्ञ आनंद कुमार की भूमिका में दिखेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493