लॉस एंजेलिस, 26 फरवरी (आईएएनएस)। रिएलिटी टीवी स्टार कोल कर्दाशियां अपनी सौतेली बहनों केंडल और केली जेनर के लिए मां जैसा प्यार महसूस करती हैं और अपनी व्यस्त जीवनशैली के बावजूद उनको वक्त देने की कोशिश करती हैं।
वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, अपनी बहन किम कर्दाशियां के साथ एक संयुक्त साक्षात्कार के दौरान कोल ने आईटीवी लोरैन को बताया कि वह अपनी सौतेली बहनों को बाहर घुमाने ले जाती हैं।
उन्होंने कहा, “मैं निश्चित रूप से उन दोनों के लिए मां जैसा प्यार और दायित्व महसूस करती हूं। मैं उनकी सुरक्षा को लेकर बेहद गंभीर हूं।”
इस बीच किम कर्दाशियां ने इस बात पर खुशी जाहिर की कि उनके प्रशंसकों को रिएलिटी शो ‘कीपिंग अप विद द कर्दाशियां’ के जरिए उनकी जिंदगी से रू-ब-रू होने का मौका मिलता है और इससे वह खुद को अपने प्रशंसकों से जुड़ा महसूस करती हैं।
dharmpath.com dharmpath