केंडिस बर्गेन की सुंदरता से प्रभावित हैं जेन फोंडा

लॉस एंजेलिस, 25 मई (आईएएनएस)।अमेरिकी अभिनेत्री जेन फोंडा का कहना है कि जब वह अभिनेत्री केंडिस बर्गेन से मिली तो वह पूरी तरह से उनकी खूबसूरती की कायल हो गईं।

जेन का कहना है कि केंडिस बेहद खूबसूरत, आकर्षक और मजेदार शख्सियत हैं।

फोंडा ने आईएएनएस से कहा, “केंडिस जब 17 साल की थी, मैं तबसे उन्हें जानती हूं। मेरे प्रेमी ने उस समय कहा था, ‘मैं चाहता हूं कि तुम सबसे खूबसूरत लड़की से मिले, मैंने अब तक इतनी खूबसूरत लड़की कभी नहीं देखी’ और फिर वह मुझे उनके घर ले गया।”

फोंडा अपनी फिल्म ‘बुक क्लब’ की रिलीज का इंतजार कर रही हैं।

भारत में यह फिल्म 25 मई को रिलीज हो गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493