जबलपुर- मध्य प्रदेश के सबसे लंबे फ्लाईओवर ब्रिज का लोकार्पण आज जबलपुर में हुआ। केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और सीएम डॉ. मोहन यादव ने शिलान्यास किया। यह ब्रिज 7 किलोमीटर लंबा है। इसके साथ संस्कारधानी को कई अन्य सौगातें भी आज मिली है।
इस फ्लाईओवर का नाम रानी दुर्गावती के नाम पर रखा गया है। इसके अलावा 4250 करोड रुपए की लागत से तैयार 174 किलोमीटर लंबी 9 सड़क परियोजनाओं को शुभारंभ किया गया। मदनमहल से दमोह नाका की 7 किमी लंबा रूट अब मात्र 7 मिनट में पूरी होगी। जहां पहले इसे तय करने में 45 मिनट का समय लगता था। जिससे लोगों का कुल 38 मिनट का समय बचेगा।
dharmpath.com dharmpath