केआईवाईजी (निशानेबाजी) : अंडर-21 में पंजाब बना ओवरऑल चैम्पियन

पुणे, 16 जनवरी (आईएएनएस)। खेलो इंडिया यूथ गेम्स (केआईवाईजी)-2019 में निशानेबाजी के अंडर-21 वर्ग में पंजाब ओवरऑल चैम्पियन बना। इस वर्ग में पंजाब ने बुधवार को यहां चार पदक जीते, जिनमें एक स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य शामिल हैं।

पंजाब के कुल पदकों की संख्या 57 रही, जिनमें 19 स्वर्ण, 15 रजत और 23 कांस्य शामिल हैं। यह जानकारी पंजाब के स्टेट स्पोर्ट्स मैनेजर गुरलाल सिंह रिआड़ ने दी।

रिआड़ ने बताया कि गुरनिहाल सिंह गरचा ने अंडर-21 वर्ग की स्कीट शूटिंग स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता जबकि सिमरन को रजत पदक से संतोष करना पड़ा। इनके अलावा, इस स्पर्धा में अभय सिंह सेखों ने कांस्य पदक अपने नाम किया।

अर्जुन सिंह चीमा और प्रदीप कौर ने एयर पिस्टल स्पर्धा के मिश्रित टीम वर्ग में कांस्य पदक पर कब्जा किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493