केआईवाईजी (हॉकी) : अंडर-17 फाइनल में हरियाणा से भिड़ेगीं झारखंड की लड़कियां

पुणे, 17 जनवरी (आईएएनएस)। झारखंड की लड़कियों की अंडर-17 हॉकी टीम ने यहां खेलो इंडिया यूथ गेम्स (केआईवाईजी)-2019 के सेमीफाइनल में ओडिशा के खिलाफ 0-3 से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए 4-3 से जीत दर्ज की। फाइनल में झारखंड का मैच हरियाणा के खिलाफ होगा।

हरियाणा ने अपने सेमीफाइनल मुकाबले में पंजाब के खिलाफ 4-0 से एकतरफा जीत दर्ज की।

ओडिशा के खिलाफ झारखंड पहले 23 मिनट में ही 0-3 से पिछड़ गई। इसके बाद, दूसरे हाफ में झारखंड ने दमदार वापसी की और 28 मिनट के अंदर तीन गोल दागते हुए बराबरी कर ली। मैच समाप्त होने से कुछ समय पहले झारखंड ने विजयी गाले किया।

दूसरे सेमीफाइनल में हरियाणा ने अपनी प्रतिष्ठा के अनुरूप प्रदर्शन किया। हालांकि, मैच का पहला गोल करने में हरियाणा को 28 मिनट का समय लगा लेकिन एक बार बढ़त बनाने के बाद उसने पीछे मुड़कर नहीं देखा और शानदार जीत दर्ज की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493