केआईवाईजी (हॉकी) : हरियाणा की लड़कियों ने जीता अंडर-17 खिताब

पुणे, 19 जनवरी (आईएएनएस)। हरियाणा की लड़कियों की अंडर-17 हॉकी टीम ने शनिवार को यहां झारखंड को मात देकर खेलो इंडिया यूथ गेम्स (केआईवाईजी)-2019 में स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

एक रोमांचक फाइनल में हरियाणा की टीम ने झारखंड के खिलाफ 2-1 से जीत दर्ज की। कांस्य पदक के लिए हुए एक अन्य मैच में ओडिशा ने पंजाब को 3-2 से मात दी।

हरियाणा और झारखंड ने मैच की आक्रामक शुरुआत की लेकिन पहला गोल तीसरे क्वार्टर में हुआ। हरियाणा ने मुकाबले का पहल गोल 34वें मिनट में दागा और तीन मिनट बाद उसने 2-0 की बढ़त बना ली।

झारखंड ने वापसी करने के बहुत प्रयास किए लेकिन वे केवल एक ही गोल कर पाए। यह गोल 60वें मिनट में हुआ और उसे रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा।

कांस्य पदक के लिए खेला गया मुकाबला भी रोमांचक रहा। ओडिशा ने तीनों गोल पहले क्वार्टर में ही कर दिए। चौथे, छठे और 13वें मिनट में ओडिशा के खिलाड़ियों ने गोल किए।

पंजाब की टीम ने पहला गोल 15वें मिनट में किया। उसने 53वें मिनट में भी गोल किया लेकिन मैच बचाने में कामयाब नहीं हो पाई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493