केआईवाईजी (हॉकी) : हरियाणा ने जीता यू-17 वर्ग का खिताब

मुम्बई, 14 जनवरी (आईएएनएस)। साहिल शर्मा के एकमात्र विजयी गोल के दम पर हरियाणा ने यहां जारी खेलो इंडिया यूथ गेम्स (केआईवाईजी)-2019 के छठे दिन सोमवार को पंजाब को 1-0 से हराकर लड़कों के हॉकी अंडर-17 वर्ग का स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया।

यहां महिंद्रा हॉकी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में दोनों टीमों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। पहले दो क्वार्टर गोल रहित रहने के बाद तीसरे क्वार्टर में हरियाणा ने साहिल के निर्णायक गोल की मदद से 1-0 की बढ़त बना ली।

हरियाणा के लिए यह गोल साहिल ने मैच के 40वें मिनट में किया। मैच में और कोई गोल नहीं हो सका और हरियाणा की टीम ने स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया।

पुरुषों के ही अंडर-17 वर्ग के कांस्य पदक मुकाबले में ओडिशा ने उत्तर प्रदेश को 3-2 से हराकर कांस्य पदक जीता। ओडिशा के लिए लबन लुगुन, सुनील जोजो और कप्तान सुनित लाकड़ा ने गोल किए। वहीं, उत्तर प्रदेश के लिए चंदन यादव और दीपक पटेल ने पेनाल्टी कॉर्नर पर टीम के लिए गोल किए।

महिलाओं की अंडर-17 वर्ग के लीग मैचों में हरियाणा ने मेजबान महाराष्ट्र को 5-0 से और ओडिशा ने मिजोरम को 4-2 से पराजित किया।

अंडर-21 वर्ग के लीग मैचों में हरियाणा ने उत्तर प्रदेश को 4-2 से मात दी जबकि पंजाब ने चंडीगढ़ से गोल रहित ड्रॉ खेला।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493